बालोतरा जिले की सिवाना विधानसभा सीट पर पिछले 25 सालों से हार रही कांग्रेस,क्या अबकी बार विजय परचम लहराएगी ?

बालोतरा जिले की सिवाना विधानसभा सीट पर पिछले 25 सालों से हार रही कांग्रेस,क्या अबकी बार विजय परचम लहराएगी ?

 बालोतरा जिले की सिवाना विधानसभा सीट, जहां पिछले 25 वर्षो से कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ रहा है, जबकि कांग्रेस से ज्यादा अन्य दलों को मौका मिला  है

नव गठित बालोतरा जिले की सिवाना विधानसभा में पिछले 25 वर्षो से कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ रहा है, यहां कांग्रेस से ज्यादा अन्य दलों को मौका मिला है, वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को इतनी बुरी हार का सामना करना पड़ा कि उससे ज्यादा वोट तो निर्दलीय उमीदवार बालाराम पटेल को ही मिल गये, जबकि बीजेपी के हमीर सिंह भायल की जीत हुई 

2018 विधानसभा चुनाव के परिणाम एक नजर में ,

उम्मीदवार का नाम पार्टी स्थान कुल वोट वोट प्रतिशत %
हमीर सिंह भायल      बीजेपी         विजेता 50,657 32.00%
बालाराम पटेल      निर्दलय     दूसरे स्थान पर 49,700 31.00%
पंकज प्रताप सिंह      कांग्रेस    तीसरे स्थान पर  20,145 13.00%
सताराम राष्ट्रीय लोकतान्त्रिक पार्टी    चौथे स्थान पर 19,124 12.00%

2019 लोकसभा चुनाव के परिणाम कुछ इस प्रकार रहे ,

सिवाना विधानसभा सीट नव गठिन बालोतरा जिले तथा बारमेर संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आती है। इस लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी के कैलाश चौधरी सांसद हैं, कैलाश चौधरी, उन्होंने कांग्रेस के मानवेन्द्र सिंह को 323808 वोटो से पराजित किया था| 

जातीय समीकरण एवं मतदाता 

सिवाना विधानसभा सीट के जातीय समीकरण से देखे तो यहां 17.21% अनुसूचित जाति के मतदाता हैं. जबकि 8.81% अनुसूचित जनजाति के मतदाता है, यह सीट कई दशकों तक SC वर्ग की रही, लेकिन वर्ष 2008 के बाद से यह सीट सामान्य वर्ग की हो गयी!

एक नजर 2013 के विधानसभा चुनाव के परिणाम पर 

सिवाना विधानसभा सीट में मतदाताओं की कुल संख्या 204897 है, 2013 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर बीजेपी के हमीरसिंह भयाल ने 69014 वोट हासिल कर जीत दर्ज की थी, उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी को 20701 मतों के अंतर से हराया था, दूसरे स्थान पर कांग्रेस के उमीदवार महंत निर्मलदास रहे जिनको 48313 वोट मिले, तीसरे स्थान पर बीएसपी के विजयराज रहे ,जिन्हे 4060 वोटो मिले! 
 इस 2013 के विधानसभा के चुनाव में कुल 142202 मत पड़े थे. जो कुल 69.4% मतदान होता है,