अंतर्राष्ट्रीय मानकीकरण संगठन का स्थापना दिवस

अंतर्राष्ट्रीय मानकीकरण संगठन का स्थापना दिवस

प्रतिवर्ष  23 फरवरी को अंतर्राष्ट्रीय मानकीकरण संरक्षण दिवस के रूप में मनाया जाता है

अंतर्राष्ट्रीय मानकीकरण संगठन के बारे में

◆ अंतर्राष्ट्रीय मानकीकरण संगठन 167 राष्ट्रीय मानक निकायों की सदस्यता के साथ एक स्वतंत्र, गैर-सरकारी अंतर्राष्ट्रीय संगठन है।

◆ अन्तर्राष्ट्रीय मानकीकरण संगठन विभिन्न राष्ट्रीय मानक संगठनों के प्रतिनिधियों से बना एक अंतर्राष्ट्रीय मानक स्थापित करने वाला निकाय है।

◆ 23 फरवरी, 1947  को स्थापित यह संगठन दुनिया भर में तकनीकी, औद्योगिक और वाणिज्यिक मानकों को विकसित और प्रकाशित करता है।

◆ इसका मुख्यालय जिनेवा, स्विट्ज़रलैण्ड में है।




 उद्देश्य:

अंतरराष्ट्रीय मानकीकरण संगठन (आईएसओ) का गठन के प्रमुख उद्देश्यों में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर वस्तुओं, सेवाओं और प्रणालियों की गुणवत्ता, सुरक्षा और दक्षता सुनिश्चित करने के लिए मानकीकरण और सम्बंधित गतिविधियों के विकास को प्रोत्साहित करना।

◆ बौद्धिक, वैज्ञानिक, तकनीकी और आर्थिक गतिविधियों में सहयोग विकसित करना आदि शामिल है। जो उत्पाद और सेवाएँ आईएसओ द्वारा तय किये गए मानकों पर खरे उतरते हैं, उनको बेचना किसी भी कम्पनी के लिए बहुत आसान हो जाता है।

अंतरराष्ट्रीय मानकीकरण संगठन (आईएसओ) क्या है?

◆ अंतरराष्ट्रीय मानकीकरण संगठन (International Organization for Standardization) अनेक तकनीकी और गैर-तकनीकी क्षेत्रों के मानकीकरण से संबंधित है।

◆  यह एक गैर-सरकारी संगठन है जो विश्व विभिन्न देशों में वस्तुओं एवं सेवाओं की गुणवत्ता के लिए मापदंड निर्धारित करती है। 

◆ ISO ने लगभग 22,041 अंतरराष्ट्रीय मानक को प्रकाशित किया है।

◆  ISO के मानक प्रमाण पत्र उद्योग कृषि, प्रौद्योगिकी, खाद्य सुरक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। 

◆ तकनीकी विकास के परिणामस्वरूप हुये परिवर्तनों के समावेश के लिये प्रत्येक 05 में मानकों की समीक्षा की जाती है।



आईएसओं से जुड़ी हुई अन्य बातें 

◆ अंतरराष्‍ट्रीय मानकीकरण की पहली बैठक लंदन में 14 अक्‍टूबर 1946 में हुई थी।

◆ प्रथम आईएसओ मानक का प्रकाशन 1951 में हुआ तथा वह मानक औद्योगिक लंबाई माप से संबंधित था।