केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारामन और श्री धर्मेंद्र प्रधान 17 अगस्त, 2023 को पुरी और भुवनेश्वर में विभिन्न कार्यक्रमों भाग लेंगे

केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारामन और श्री धर्मेंद्र प्रधान 17 अगस्त, 2023 को पुरी और भुवनेश्वर में विभिन्न कार्यक्रमों भाग लेंगे

केंद्रीय शिक्षा और कौशल विकास तथा उद्यमिता मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और केंद्रीय वित्त और कॉर्पोरेट कार्य मंत्री निर्मला सीतारामन कल 17 अगस्त, 2023 (बृहस्पतिवार) को पुरी और भुवनेश्वर में विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

दोनों केंद्रीय मंत्री देश की विरासत और प्रगति को समर्पित 'मेरी माटी मेरा देश' कार्यक्रम में भाग लेकर दिन के कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे। इसके अलावा, वे निम्नलिखित कार्यक्रमों में भाग लेंगे:

 

  • श्री मंदिर में दर्शन : गुरुवार सुबह 7 बजे दोनों केंद्रीय मंत्री प्रतिष्ठित श्री मंदिर में दर्शन करेंगे और सैकड़ों साल पुरानी परंपरा का सम्मान करते हुए मंदिर की आध्यात्मिक यात्रा में सम्मिलित होंगे।
  • सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक द्वारा "मेरी माटी मेरा देश" पर सैंड आर्ट : सुबह करीब 8 बजे मशहूर सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक द्वारा 'मेरी माटी मेरा देश' थीम पर बनाई गई सैंड आर्ट को देखेंगे। यह मनमोहक प्रदर्शन ब्लू फ्लैग बीच, मेफेयर, पुरी में आयोजित होगा।
  • वृक्षारोपण अभियान और पंच प्रण प्रतिज्ञा में भागीदारी : सुबह 9 बजे केंद्रीय मंत्री पुरी में पेंथाक्टा के पास केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के श्री शदाशिव परिसर में एक वृक्षारोपण अभियान कार्यक्रम में भाग लेंगे और पंच प्रण शपथ लेंगे।
  • प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी शहीद जयी राजगुरु के जन्मस्थान का दौरा और अमृत कलश यात्रा:  सुबह करीब 10:15 बजे दोनों केंद्रीय मंत्री पुरी जिले के बिरहरेकृष्णपुर में महान स्वतंत्रता सेनानी शहीद जयी राजगुरु की जन्मस्थली जाएंगे और वहां से अमृत कलश यात्रा की शुरुआत करेंगे।
  • कुवी और देसिया भाषा में पुस्तक का विमोचन : बाद में दोनों केंद्रीय मंत्री भुवनेश्वर आएंगे। वह भुवनेश्वर के होटल मेफेयर में कुवी और देसिया भाषाओं में दो पुस्तकों का विमोचन करेंगे। ये दोनों पुस्तकें भाषाई सीमाओं के पार ज्ञान प्रदान करने में मदद करेंगी।
  • 20वें राष्ट्रीय चार्टर्ड अकाउंटेंट्स सम्मेलन का उद्घाटन: दिन के कार्यक्रमों का समापन शाम 4:30 बजे भुवनेश्वर के एसओए यूनिवर्सिटी ऑडिटोरियम, में गणमान्य व्यक्तियों द्वारा 20वें राष्ट्रीय चार्टर्ड अकाउंटेंट्स सम्मेलन का उद्घाटन करने के साथ होगा, जो बौद्धिक आदान-प्रदान और व्यावसायिक विकास को प्रोत्साहन देगा।

 

दोनों केंद्रीय मंत्रियों का कार्यक्रम हमारी विरासत को संरक्षित करने, हमारी मातृभूमि से जुड़ने और पर्यावरण और हमारे राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी की भावना को बढ़ावा देने में मदद करेगा।