पाली विधानसभा में 38 साल से भाजपा का परचम, जानिए पूरी कहानी

पाली विधानसभा में 38 साल से भाजपा का परचम, जानिए पूरी कहानी

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 करीब आ रहे हैं। पाली विधानसभा में चुनावी हलचलें तेज रही हैं, बीजेपी - कांग्रेस दोनों ही प्रमुख दलों से चुनाव लडने के लिए उम्मीदवारों ने टिकट के लिए अपनी दौड़ शुरू कर दी है। पहली बार बीजेपी में कांग्रेस की तर्ज पर टिकट दावेदारों की लंबी लाइन दिख रही हैं। 1998 से निरंतर जीत रहे ज्ञान चंद पारख के सामने इस बार कई चुनौतियां हैं।

  • पाली विधानसभा सीट राजस्थान की महत्वपूर्ण विधानसभा सीट है, जहां 2018 में भाजपा से ज्ञान चंद पारख ने जीत हासिल की थी। इस बार पाली विधानसभा सीट के परिणाम किस पार्टी के पक्ष में होंगे, यह देखने लायक होगा । 

30 वर्ष से भी अधिक समय से कांग्रेस पाली विधानसभा में सत्ता से दूर है 

राजस्थान के औद्योगिक जिलों में प्रचलित पाली जिले को हाल ही में कांग्रेस सरकार द्वारा संभाग बनाए जाने का लाभ मिला है , सभी की नजर दिसंबर 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव पर टिकी है,  कि मुख्यमंत्री गहलोत के इस गहरी चाल का लाभ कांग्रेस को मिलेगा या फिर 30 वर्षो से भी अधिक समय से अस्तित्व से बाहर कांग्रेस इस बार भी यहां पर हार का मुंह देखेगी और एक बार फिर से बीजेपी को ही पाली विधानसभा में प्रतिनिधित्व करने को मौका मिलेगा | 

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018 एव लोकसभा चुनाव 2019 में कुछऐसे रहे परिणाम, 

पाली विधानसभा सीट राजस्थान प्रदेश के पाली संभाग में आती है। 2018 में पाली में कुल 44% वोट पड़े। 2018 में भाजपा के ज्ञानचंद पारख ने भीमराज भाटी को 19,386 वोटों से पराजित किया था| 
पाली विधानसभा सीट पाली जिले के अंतर्गत आती है। इस लोकसभा क्षेत्र से पी. पी. चौधरी सांसद हैं,जो भाजपा से हैं। उन्होंने 2019 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के बद्रीराम जाखड़ को 481597 से पराजित किया था।

पिछले 30 वर्षों से अधिक समय से पाली विधानसभा से भाजपा विधायक ज्ञानचंद पारख

विधानसभा चुनाव 2018 परिणाम

उम्मीदवार का नाम पार्टी स्थान कुल वोट वोट प्रतिशत %
ज्ञानचंद पारख भाजपा 1st 75,480 44.00%
भीमराज भाटी आईएनडी 2nd 56,094 33.00%
महावीर राजपुरोहित कांग्रेस 3rd 33,143 19.00%
इनमे से कोई भी नहीं
4th 2,026 1.00%
विशाल  आईएनडी 5th 1,938 1.00%
रामेश्वर लाल बीएसपी 6th 1,141 1.00%
जगदीश भारतीय पंचायत पार्टी 7th 964 1.00%
एन के राजा आम आदमी पार्टी 8th 630 0.00%
सुभाष गर्ग आईएनडी 9th 549 0.00%
मोहम्मद अली दलित क्रांति दल 10th 383 0.00%