भाजपा का विजय रथ बरकरार : 3 राज्यों के चुनाव नतीजे में भाजपा को मिला एक बार फिर से बहुमत
- हाल ही में हुए पूर्वोत्तर के 3 राज्यों के विधानसभा चुनाव में त्रिपुरा, नागालैंड के रिजल्ट आ चुके हैं जिनमें भाजपा को एक बार फिर से बहुमत मिला है।
◆ त्रिपुरा और नागालैंड के नतीजों के बाद भारतीय जनता पार्टी में एक बार फिर से मिले बहुमत को लेकर खुशी और उमंग है।
पूर्वोत्तर के चुनाव नतीजों पर एक नजर
◆ नागालैंड में भाजपा गठबंधन को 37 और त्रिपुरा में 33 सीटें मिली हैं।
◆ मेघालय में मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा की NPP सबसे बड़ी पार्टी बन गई है।
◆ इस बार NPP के खाते में अभी 25 सीटें आ रही हैं। वोटिंग के बाद एग्जिट पोल्स में त्रिपुरा-नागालैंड में भाजपा गठबंधन को बहुमत का अनुमान था।
◆ मेघालय में हंग असेबंली के आसार थे।
◆त्रिपुरा में 86.10% मतदान, यह पिछले चुनाव से 4% कम है
◆ 2018 में त्रिपुरा में 59 सीटों पर 90% मतदान हुआ था। उस समय बीजेपी 35 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी।
◆ मेघालय में NPP सबसे ज्यादा सीटों पर अब तक आगे है,85.27% वोटिंग, यह पिछले चुनाव से 10% ज्यादा मेघालय में 27 फरवरी को 60 में से 59 सीटों पर मतदान हुआ। 85.27% वोटिंग हुई।
◆ सोहियोंग सीट पर UDP उम्मीदवार एचडीआर लिंगदोह के निधन की वजह से चुनाव टाल दिया गया था।
◆ नागालैंड में भी भाजपा को बहुमत
नगालैंड में 85.90% वोटिंग हुई।
16 जिलों की 60 में से 59 विधानसभा सीटों पर 27 फरवरी को 85.90% वोटिंग हुई। यह पिछले साल से 10% ज्यादा है।
अन्य बातें
◆ इन तीनों राज्यों के मुख्यमंत्री अपनी सीटों पर जीते।
◆ त्रिपुरा में माणिका साहा को पश्चिम त्रिपुरा की नगर बरदोवाली, मेघालय में कॉनराड संगमा को वेस्ट गारो हिल्स की दक्षिण तुरा (ST) सीट से और नगालैंड में नेफ्यू रियो को कोहिमा की नॉर्दन अंगामी II (ST) सीट पर जीत मिली।
◆ इस चुनाव के नतीजों को लेकर माननीय प्रधानमंत्री रात 8 बजे भाजपा मुख्यालय जाएंगे और इन तीनों विधानसभा चुनाव के नतीजों पर स्पीच देंगे।