चंद्रयान-3 का प्रोपल्शन मॉड्यूल और लैंडर अलग हुआ: अब रफ्तार धीमी की जाएगी, 23 अगस्त को चांद पर लैंड करेगा

चंद्रयान-3 का प्रोपल्शन मॉड्यूल और लैंडर अलग हुआ: अब  रफ्तार धीमी की जाएगी, 23 अगस्त को चांद पर लैंड करेगा

इसरो ने 17 अगस्त को चंद्रयान-3 के प्रोपल्शन मॉड्यूल को लैंडर और रोवर से अलग किया। अब प्रोपल्शन मॉड्यूल चंद्रमा की कक्षा में 3-6 महीने रहकर धरती से आने वाले रेडिएशन्स का अध्ययन करेगा जबकि लैंडर-रोवर 23 अगस्त को शाम 5:47 बजे चंद्रमा की सतह पर उतरेंगे। यहां वो 14 दिन तक पानी की खोज सहित अन्य प्रयोग करेंगे।

सेपरेशन के बाद लैंडर मॉड्यूल ने प्रोपल्शन मॉड्यूल से कहा- 'थैक्स फॉर द राइड मेट'। इसरो ने बताया कि लैंडर और प्रोपल्शन मॉड्यूल के अलग होने के बाद शुक्रवार शाम 4 बजे लैंडर को डीबूस्टिंग के जरिए थोड़ी निचली कक्षा में लाया जाएगा।

इससे पहले चंद्रयान ऐसी गोलाकार कक्षा में घूम रहा था जिसमें उसकी चंद्रमा से सबसे कम दूरी 153 Km और सबसे ज्यादा दूरी 163 किलोमीटर है। इसरो के वैज्ञानिकों ने 16 अगस्त को सुबह करीब 08:30 बजे यान के थ्रस्टर कुछ देर के लिए फायर किए थे। इसके बाद चंद्रयान 153 Km X 163 Km की करीब-करीब गोलाकार कक्षा में आ गया था।