"मेरी माटी मेरा देश अभियान"

"मेरी माटी मेरा देश अभियान"

आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में, आजादी का अमृत महोत्सव (एकेएएम) जन नेतृत्व की पहल के रूप में मनाया जा रहा है। सरकार ने इसी उत्सव की निरंतरता में ' मेरी माटी मेरा देश अभियान' का शुभारम्भ किया है। कार्यक्रम की विषय-वस्तु के अनुरूप विभिन्न गतिविधियों का आयोजन 09 से 15 अगस्त, 2023 तक दिल्ली और उसके आसपास के विभिन्न वायु सेना स्टेशनों पर किया गया। इन सभी स्थानों पर स्वदेशी प्रजातियों के 75 पौधे लगाकर अमृत वाटिका बनाई गई, ताकि धरती मां को फिर से हरा-भरा बनाया जा सके। इस कार्यक्रम का नाम 'वसुधा वंदन' रखा गया है। इस अवसर पर उपस्थित जन समुदाय ने 'पंच प्रण' शपथ ली।

वायु सेना स्टेशन अर्जनगढ़ बाबा मंगल दास पार्क, आयानगर में 'अमृत वाटिका' विकसित की गई थी। श्री वेद पाल (निगम पार्षद और नगर अध्यक्ष) ने कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए स्टेशन अधिकारियों की सहायता की।

वायु सेना स्टेशन हिंडन के पास बोवापुर गांव में अमृत सरोवर के निकट एक 'अमृत वाटिका' विकसित की गई। नेहरू युवा केंद्र संगठन के संयुक्त निदेशक श्री प्रभात कुमार ने कार्यक्रम को सफल बनाने में स्टेशन अधिकारियों की सहायता की।

वायु सेना स्टेशन पालम के पास इंडो-कोरियन फ्रेंडशिप पार्क में कार्यक्रम का आयोजन दिल्ली छावनी बोर्ड के श्री सुनील कटारिया के सहयोग से किया गया। इस अवसर पर 'वीरों का वंदन' कार्यक्रम के एक भाग के रूप में 15 अगस्त 2023 को स्वाधीनता सेनानियों को सम्मानित किया गया। सम्मान कार्यक्रम में तीनों सेनाओं, केंद्रीय और राज्य पुलिस के सेवानिवृत्त कर्मियों ने भाग लिया।

संबंधित स्टेशनों के कर्मियों, स्कूली बच्चों, क्षेत्र के निवासियों और पंचायतों की उत्साहपूर्वक भागीदारी ने इस आयोजन को भव्य एवं सफल बनाने में अपना पूर्ण योगदान दिया।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/Photo1O2IL.jpg

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/Photo277CN.jpg

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/Photo3PJ7H.jpg